सावन में जरूर जाएं इन 5 पवित्र शिव मंदिरों में

Credit:Pinterest

बाबा बैद्यनाथ

झारखंड के देवघर में स्थित यह ज्योतिर्लिंग सावन में कांवड़ियों की सबसे पहली पसंद होता है। यहां आकर लोग अपने मनोकामना पूरी करते हैं।

Credit:Pinterest

काशी विश्वनाथ

वाराणसी स्थित यह मंदिर शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। सावन में यहां लाखों भक्त शिवलिंग पर गंगा जल चढ़ाकर मोक्ष की कामना करते हैं।

Credit:Pinterest

महाकालेश्वर

उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर शिव के रौद्र रूप का प्रतीक है। सावन के सोमवार को यहां विशेष रुद्राभिषेक और भस्म आरती होती है।

Credit:Pinterest

केदारनाथ

उत्तराखंड के हिमालय में बसा केदारनाथ मंदिर सावन में विशेष ऊर्जा से भर जाता है। यह तीर्थ शिवभक्तों की आस्था का पर्वत समान केंद्र है।

Credit:Pinterest

सोमनाथ

गुजरात में स्थित सोमनाथ मंदिर भारत का पहला ज्योतिर्लिंग है। समुद्र किनारे स्थित यह मंदिर श्रद्धा, इतिहास और अद्भुत वास्तुकला का संगम है।

Credit:Pinterest